Connect with us

विवेक कुमार राय अब नैनीताल के ADM,,,15 पी सी एस अधिकारियों के स्थानांतरण,,,,,

उत्तराखण्ड

विवेक कुमार राय अब नैनीताल के ADM,,,15 पी सी एस अधिकारियों के स्थानांतरण,,,,,

देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा गत दिवस आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए थे जिसके बाद आज मंगलवार को 15 पीसीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर कर दिए गए हैं। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी विवेक कुमार राय अब नैनीताल के नए एडीएम होंगे। राय इससे पहले काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त थे। काशीपुर का नगर आयुक्त बनने से पहले वह हल्द्वानी में एसडीएम के पद पर भी रह चुके हैं।

नैनीताल के एडीएम शिवचरण द्विवेदी को रुद्रपुर के ग्राम में विकास संस्थान का निदेशक बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी निर्मला को उधम सिंह नगर जिले का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। रविंद्र बिष्ट को मंडी परिषद रुद्रपुर का उपनिदेशक बनाया गया है। गोपाल सिंह चौहान को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल बाजपुर बनाया गया है।

अनुराग आर्य को एसडीएम चंपावत बनाया गया है। शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है। रोहन सिंह को उप जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। कुसुम चौहान को हरिद्वार का नया सिस्टम स्टेट बनाया गया है। संतोष कुमार पांडे को राज्य संपति विभाग में पोस्टिंग दी गई है। अपूर्व सिंह को उप जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]