Connect with us

कांग्रेस कैसे लड़ेगी 2024 के चुनाव? जब अपने लोग ही पीठ में छूरा गोद रहे हैं।

उत्तराखण्ड

कांग्रेस कैसे लड़ेगी 2024 के चुनाव? जब अपने लोग ही पीठ में छूरा गोद रहे हैं।

लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो गई है, सभी पार्टियों की तयारी लगभग लगभग पूरी हो गई है, लेकिन कांग्रेस….जिसे मुख्य विपक्ष के रूप में देखा जाता है, वो क्या ही लोकसभा इलेक्शन की तैयारी करेगी! लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं के इस्तीफे के लड़ी लग चुकी है, बारी बारी से कांग्रेसी नेताओं का इस्तीफ़ा पार्टी को मिल रहा है, जहां एक तरफ़ कांग्रेस की स्थिति दयनीय होती हुई नज़र आ रही है, वहीं भाजपा की पांचों उंगलियां घी में नज़र आ रही है, क्योंकि जितने भी कद्दावर नेता कांग्रेस छोड़ रहे है वो सभी भाजपा में शामिल हो रहे है। बड़ी ख़बर इस वक्त मध्य प्रदेश से आ रही है, जहां एक बार में सीधे 65 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। छिंदवाड़ा जिले में पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा 64 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। जिन 65 कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ली है, उनमें कांग्रेस के जनपद सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और तमाम कार्यकर्ता शामिल है। कांग्रेस से भाजपा में आने वाले भाजपाइयों का कहना है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं छिदंवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू उपस्थित रहे।चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को इतने इस्तीफे अगर लगातार मिलते रहे तो कांग्रेस कैसे चुनाव लड़ेगी, ये इस वक्त बढ़ा सवाल बना हुआ है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

गजराज की गर्जना

धर्म-संस्कृति

बसंत पंचमी 2025

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]