उत्तराखण्ड
10 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम : बाबा केदार की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान हुई ।।

भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज मंलवार 7 मई को प्रात: 8.45 बजे श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान किया।जैसा कि आपको मालूम है श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम तक पहुंचाते है।

आज गुप्तकाशी से प्रस्थान होते समय जगह- जगह भक्तो तथा स्कूली बच्चे बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा की । सैकड़ों देश- विदेश के भक्त भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ जा रहे हैं ।।
बागेश्वर। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को...
बागवानी, सरकारी उद्यान और पहाड़ की जमीन की बदलती तस्वीर पर वरिष्ठ लेखक चारू तिवाड़ी की...
नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री का भावुक बयान, बोले—“मैंने कभी किसी...
“सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपकर प्रदेश के हितों से खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार:...
देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही...
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति अब धीरे-धीरे 2027 विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रही है। सत्तारूढ़ भाजपा...
प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]
Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]