उत्तराखण्ड
विदेशी पर्यटकों को जम्मू ले जा रहे टैक्सी ड्राइवर पर आतंकियों का हमला।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/soldiers-against-a-sunset.jpg)
दिल्ली से जम्मू जा रहे विदेशी पर्यटकों पर कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया है, ऐसी खबरें सामने आ रही है। खबरों की मानें तो रुद्रपुर के कीरतपुर में रहने वाले दिलरंजन सिंह को आतंकवादियों ने गोली मार दी, जिसके चलते दिलरंजन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। बताते चलें कि दिलरंजन टैक्सी ड्राइवर हैं और दिल्ली से विदेशी पर्यटकों को लेकर जम्मू गए थे। हालाकि चोटिल होने के बाद वर्तमान में श्रीनगर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, 20 मार्च को जर्मनी से कुछ पर्यटक श्रीनगर घूमने के लिए दिल्ली पहुंचे। इसके लिए उनकी दिलरंजन से फोन पर बातचीत भी हुई थी। 20 मार्च को दिलरंजन रूद्रपुर से रवाना हुआ और श्रीनगर पहुंचे थे। पर्यटकों के साथ ऐतिहासिक मुगल रोड पर पदपावन हरपोरा स्थित एक रिसोर्ट में ठहरा था। यह रिसोर्ट शोपियां शहर से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर है। तभी अचानक शाम को आतंकी रिसोर्ट में पहुंचे। उन्होंने कमरे के भीतर घुसकर दिल रंजन सिंह को गोली मारी दी। इसके बाद वह वहां से भाग गए। जहां उन्हें श्रीनगर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। इधर घटना की खबर लगते ही स्वजन परेशान है और यहां से दिलरंजन का भाई श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि दिलरंजन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के करीबी हैं। उन्होंने बताया कि हरसंभव मदद की जाएगी। फिलहाल वह खतरे से बाहर है
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)