Connect with us

हल्द्वानी में बंद कमरे में संदिग्ध हालत में खून से लथपथ मिला महिला का शव ।। पुलिस जांच में जुटी ।

क्राइम

हल्द्वानी में बंद कमरे में संदिग्ध हालत में खून से लथपथ मिला महिला का शव ।। पुलिस जांच में जुटी ।

हल्द्वानी शहर में एक महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार किराए के मकान में रह रही एक महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। जिस शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला मूलरूप से रूद्रपुर की रहने वाली थी पिछले 3 महीने से रामपुर रोड में एक किराए के कमरे में रहती थी मृत महिला का नाम आस्था उर्फ अफसाना है आज महिला का शव संदिग्ध हालत में कमरे में पाया गया। मकान स्वामी ने मामले की सूचनाट्रांसपोर्ट नगर चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद टीपी नगरचौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अफसाना का पति 8 अप्रैल को रात में नशे में चूर होकरआया। सुबह चार बजे दोनों बच्चियों को लेकर चला गयाथा। आस्था उर्फ अफसाना भी दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली। तब मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था।जब कमरे की तरफ गए तो दुर्गंध आ रही थी जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]