Connect with us

राशिफल अक्टूबर 2024

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024


अक्टूबर 2024 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे–संक्रान्ति का पूर्व दिशा में गमन एवं आग्नेय में दृष्टि होने से पूर्वी-दक्षिणी प्रान्तों एवं विश्व के पूर्व-दक्षिणी भाग में अनेक दैवीय एवं प्राकृतिक प्रकोपों एवं उपद्रवों का संकेत दे रहे हैं। पूर्वी दक्षिणी प्रान्तों में अनेक उपद्रव व अग्निकांड आदि की सम्भावनाएं भी हैं। बव करण में संक्रान्ति का प्रवेश मध्यम फल सूचक रहेगा। पूर्वी प्रांतों में बंगाल, असम, मेघालय आदि में तूफान के साथ वर्षा होगी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में खंड वर्षा होगी।

आइए जानते हैं अक्टूबर 2024 में सभी बारह राशियों पर ग्रहों का प्रभाव कैसा रहने वाला है–

1–मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में व्यवधान उत्पन्न होंगे। अत्यधिक प्रयास के उपरांत ही अल्प धन लाभ होगा। बंधु जनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। जीवनसाथी से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को परिश्रम से लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य नरम–गरम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन गुड़ व रोटी खिलाएं।

2–वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार में नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों तथा भाई बंधु जनों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। कुटुंब में वातावरण सौहाद्रपूर्ण बना रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को आपसी मतभेद देखने को मिलेगा परंतु नए पद व अधिकार की प्राप्ति भी होगी। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारिक यात्राएं अधिक होगी। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। शुक्रवार को चीनी दान करें तथा गाय को चारा खिलाएं।

3–मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख भोगेंगे। मन उत्साहित रहेगा। रुके हुए कार्यों को गति प्राप्त होगी। प्रवास गमन के योग बन रहे हैं। कुटुंब जनों से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। क्रोध तथा वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। अविवाहित जातकों को जीवनसाथी का सुख प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। रोजगार हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलने की पूर्ण योग है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का रविवार को पाठ करें तथा गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

4–कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। कार्य क्षेत्र में संघर्ष के उपरांत सफलता प्राप्त होगी। व्यापरिक साझेदार द्वारा व्यापार में विश्वासघात हो सकता है अतः सोच समझकर भरोसा करें व सावधानी बरतें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होंगे अतः पूर्वार्ध से ही खर्चों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। माता–पिता का स्वास्थ मध्यम रहेगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में उदासीनता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति सजग रहेंगे। लेखन के प्रति रुचि बढ़ेगी। अविवाहित जातकों को जीवनसाथी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। यात्रा कष्टकारी हो सकती है वाहन स्वचालित करने से बचे।लाभ हेतु शिवलिंग पर 11 लोटा जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। शनिवार को पीपल के वृक्ष पर दीपक प्रज्वलित करें।

5–सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यवसाय के लिए माह अनुकूल है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। वाहन क्रय के योग बन रहे हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होंगे। कुटुंब जनों में विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को अधिक परिश्रम के उपरांत ही रोजगार प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग को कार्य स्थल पर तनाव की स्थिति देखने को मिलेगी। कार्य के प्रति गंभीर रहे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी। सिर में पीड़ा, उदर विकार, नेत्र विकार तथा हड्डियों से संबंधित परेशानी रह सकती है। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें।

6– कन्या राशि– कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में गलत निर्णय नुकसान पहुंचा सकता हैं। नया कारोबार प्रारंभ करने हेतु समय प्रतिकूल है अतः नया निवेश करने से बचें। अथक प्रयास के उपरांत व्यापार में आंशिक लाभ प्राप्त करेंगे। भाई बंधुओ से सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी कष्ट रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वभाव में आक्रामकता आएगी, क्रोध बढ़ेगा। परिवार के हित में लिए गए निर्णय मानसिक पीड़ा दे सकते हैं अतः कुटुंब जनों से विचार विमर्श के उपरांत ही कोई निर्णय लें। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। नौकरी पेशा वर्ग को स्थान परिवर्तन प्राप्त हो सकता है। अपरिचित व्यक्ति से विवाद में ना उलझे अन्यथा कानूनी दाव पेंच में पढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा जिसके कारण धन अधिक खर्च हो सकता है। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें तथा गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

7–तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में नया निवेश आर्थिक लाभ देगा। आकस्मिक धन लाभ होने के पूर्ण योग है । कुटुंब जनों में उत्साह तथा प्रसन्नता देखने को मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। भूमि, भवन का सुख प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने हेतु पूर्ण योग बन रहे हैं। रोजगार हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। राजनीति में रुचि रखने वाले जातकों को सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। धार्मिक यात्राएं संभव है। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। देवी सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना करें तथा गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

8–वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार हेतु समय अत्यंत शुभ है। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। मन उत्साहित तथा प्रफुल्लित रहेगा। कार्य के प्रति समर्पण बढ़ेगा। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। माता-पिता से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने की संभावना। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। नौकरी हेतु प्रयासरत जातक सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। नौकरी पेशा वर्ग को शनि का शुभ फल प्राप्त होगा जिससे की पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

9–धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। स्थिर संपत्ति में वृद्धि के योग। व्यापार सुचारू रूप से चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होंगे अतः खर्चो पर नियंत्रण रखें। कुटुंब जनों में मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। लेखन तथा कला के प्रति रूझान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। पेट से संबंधित समस्या रह सकती है अतः खान-पान पर विशेष ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

10–मकर राशि– मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय उत्तम है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। दीर्घकाल से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। माता-पिता तथा भाई बंधुओ से विशेष स्नेह व सहयोग प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को परिश्रम के उपरांत सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। नौकरी पेशा वर्ग को कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। जरूरतमंदों की सहायता करें।

11–कुंभ राशि– कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय प्रतिकूल है। कुटुंब में व्यर्थ विवाद उत्पन्न हो सकता है जिससे पारिवारिक सुख शांति प्रभावित होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी से संबंध नरम–गरम रहेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग को कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। सहकर्मियों से व्यर्थ विवाद ना करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे। वाहन स्वचालित करने से बचें। शनिवार को लंबी यात्रा न करें। लाभ हेतु बजरंग बाण का प्रतिदिन पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी को ध्वजा व सिंदूर अर्पित करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

12–मीन राशि– मीन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2024 मध्यम फलकारक रहेगा। शनि की साडेसाती का पूर्ण प्रभाव रहेगा। समाज में अपयश के पात्र बन सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी अवांक्षनीय कार्य से खेद होगा, रोजगार में साधारण लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती हैं। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है। कार्य स्थल पर अपने कार्य के प्रति गंभीरता दिखाएं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

Ad Ad

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page