Connect with us

हेलिकाप्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा,,,,

उत्तराखण्ड

हेलिकाप्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा,,,,

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगनानी क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भयावह हादसे की सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुँच गईं और युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना आज सुबह लगभग 08:50 बजे घटी। बताया जा रहा है कि एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर (रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF) देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से खरसाली हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर में पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्री शामिल हैं।

जैसे ही हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को मिली, पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार और पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में SDRF की दो टीमें बिना समय गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।

SDRF टीम भटवाड़ी जब मौके पर पहुँची, तो पाया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तत्काल घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल भी SDRF के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। खाई की गहराई और दुर्गम परिस्थितियाँ रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी बाधा बन रही हैं, लेकिन SDRF के जांबाज जवान यात्रियों तक पहुँचने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल, सभी यात्रियों और पायलट की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। SDRF और स्थानीय प्रशासन की पहली प्राथमिकता सभी को सुरक्षित बाहर निकालना है। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

अभी अभी प्राप्त सूचना के अनुसार

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु/घायलों का विवरण [8 मई, 2025]

1. कला सोनी (महिला) 61, राज्य (महाराष्ट्र) मुंबई।

2. विजया रेड्डी (महिला) 57, राज्य (महाराष्ट्र) मुंबई

3. रुचि अग्रवाल (महिला) 56,
राज्य महाराष्ट्र (मुंबई)

4. राधा अग्रवाल (महिला) 79,राज्य उत्तर प्रदेश

5.घायल भास्कर (पुरुष) 51, राज्य आंध्र प्रदेश

6. वेदवती कुमारी 48,(महिला) राज्य आंध्र प्रदेश

7. रॉबिन सिंह (पुरुष) 60, राज्य गुजरात – पायलट

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]