Connect with us

अंखियों से गोली नहींआज पिस्टल से गोली निकली

उत्तराखण्ड

अंखियों से गोली नहींआज पिस्टल से गोली निकली

मुंबई-फिल्म स्टार गोविंदा को उनके खुद की पिस्टल से गोली लगी है। दरअसल बॉलीवुड एक्टर को अपनी रिवॉल्वर साफ करते हुए मिस फायरिंग से गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब इसको लेकर सोशल मीडिया अपनी राय X पर जाहिर कर रही है।

1 अक्टूबर की सुबह से ही सोशल मीडिया पर #Govinda ट्रेंड कर रहा है। वजह है अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लगना। रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे बॉलीवुड एक्टर खुद की पिस्टल से चली गोली पैर में लगने से घायल हो गए। दरअसल 60 वर्षीय अभिनेता को अपनी रिवॉल्वर साफ करते हुए मिस फायरिंग से गोली लगी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी रिवॉल्वर जब्त कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

गोली लगने की वजह से गोविंदा का पैर बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद उन्हें अंधेरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वह खतरें से बाहर हैं। लेकिन इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स चुटकी ले रहे हैं और अपनी राय रख रहे हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page