Connect with us

भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस।

उत्तराखण्ड

भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में महज 5 से 6 दिन का समय बचा हुआ है, इसी के चलते सभी पार्टियां तूफानमेल की रफ्तार से जुटी हुई है। इसी बीच आज यानी कि 14 अप्रैल को अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में किन किन मुद्दों पर फोकस किया है, आइए देखते है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को “मोदी की गारंटी” नाम दिया है। आइए जानते हैं।

भाजपा के घोषणापत्र की बड़ी बातें- 70 साल से ज्यादा के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में लाने का वादा।

80 करोड़ परिवारों को पांच और साल मुफ्त राशन स्कीम का फायदा।

आयुष्मान योजना के दायरे में ट्रांसजेडर भी होंगे।

हर घर नल से जल योजना का विस्तार।

सरकार की उज्ज्वला योजना जारी रहेगी।

राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन की समीक्षा।

एमएसपी में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

हर गरीब को पक्का घर देने की योजना जारी रहेगी।

तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा।

स्वनिधि योजना का गांवों तक विस्तार होगा।

सभी को स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

सीमापार घुसपैठ पर नकेल।

मछुआरों के लिए बीमा योजना।

मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।

वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार होगा।

इसके तहत वंदे भारत के तीन मॉडल- वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो, दौड़ेंगे।

मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये के लोन दिए जाएंगे।

पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page